
Creative Common
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह करीब सवा नौ बजे बिलासपुर रवाना होंगी। बिलासपुर में वह गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद बिलासपुर से लौटने के बाद राष्ट्रपति राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज बृहस्पतिवार को सुबह 11 बज कर लगभग पांच मिनट पर राजधानी रायपुर पहुंचीं। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आज वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचीं। उनके साथ उनकी पुत्री इतिश्री मुर्मू भी हैं। विमानतल पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति का यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू विमानतल से शहर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गई हैं।इसके बाद वह विधानसभा मार्ग में स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह करीब सवा नौ बजे बिलासपुर रवाना होंगी। बिलासपुर में वह गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि दोपहर बाद बिलासपुर से लौटने के बाद राष्ट्रपति राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
#रषटरपत #दरपद #मरम #द #दवसय #छततसगढ #परवस #पर #रयपर #पहच #पतर #भ #सथ #म